IND vs NZ: बुमराह की घातक गेंदबाजी से अकले लड़ते रहे निकल्स और फिलिप्स, पहले दिन बैकफुट पर भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में शुरू हुए टेस्ट मैच में पहले दिन हेनरी निकल्स ने ऐतिहासिक शतक लगाया।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 11:53:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 11:53:49 AM (IST)
हेनरी का शतक, फिलिप्स की फिफ्टी,HighLights
- पहले दिन का खेल हुआ समाप्त
- न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 243/5
- हेनरी का शतक, फिलिप्स की फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में शुरू हुए टेस्ट मैच में पहले दिन हेनरी निकल्स ने ऐतिहासिक शतक लगाया। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने दमदार पचासा लगाया और वह 94 रन बनाकर नाबाद है। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती पारी को संभाला और जसप्रीत बुमराह की मेहनत पर पानी फेर दिया।
फिलिप्स और निकोल्स ने संभाला मोर्चा
बुमराह की अगुवाई में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम के 70 रनों पर पांच विकेट झटक लिए थे। इसके बाद निकल्स और फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और मैच में न्यूजीलैंड की वापसी कराई। पहले दोनों ने मिलकर धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और इसके बाद रनों की रफ्तार को थोड़ा तेज किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक छठे विकेट के लिए 173 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। हेनरी 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद है। पहले दिन 82 ओवर का खेल हुआ और कीवी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए। ऐसे में दोनों खिलाड़ी की नजर अपना और टीम का स्कोर बड़ा करने पर होगी।
भारत ने जीता टॉस
बता दें कि, मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान गिल के इस फैसले को दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सही साबित किया और पहले ओवर में कप्तान टॉम लाथम को आउट कर दिया। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
एक समय कीवी टीम ने 70 रनों के स्कोर पर पांच गंवा दिए थे लेकिन यहां से निकोल्स और फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और खेल समाप्त होने तक कोई विकेट गिरने नहीं दिया।