स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। नीलामी से पहले 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया।
टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई। इसके बदले में कुलदीप यादव एलएसजी का हिस्सा बने। हालांकि, टीम में मयंक यादव और प्रिंस यादव को बरकरार रखा है।
नीलामी से पहले गेंदबाजी विभाग में काफी बदलाव किए गए। बता दें कि, फ्रेंचाइजी ने साल 2022 और 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और इसके बाद कभी टॉप चार में जगह नहीं बना पाई। इसी को देखते हुए अगले सीजन से पहले टीम में बड़े बदलाव किए गए।
LSG ने किया ट्रेड
बता दें कि, एलएसजी ने नीलामी से पहले कप्तान ऋषभ पंत को ट्रेड कर लिया था और दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव को अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले एलएसजी ने मोहम्मद शमी और एम. सिद्धार्थ को ट्रेड किया।
राजस्थान रॉयल्स टीम से लखनऊ ने हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन को टीम में शामिल किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने वानिंदु हसरंगा, जो चोट की वजह से पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे, उन्हें भी रिलीज कर दिया है। टीम ने कुल मिलाकर सात खिलाड़ियों को रिलीज किया।
LSG के रिलीज खिलाड़ी
आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्ट्जे, नमन तिवारी, हिम्मत सिंह।
LSG के रिटेन खिलाड़ियों के नाम
अब्दुल समद, ऐडन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड), मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन (ट्रेड), शाहबाज अहमद।