
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में 2027 शुरू होने वाला है और इस साल के वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने नजर आएंगी। इस मैच को लेकर फैन्स पहले से ही काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और वो जानना चाहते हैं कि टिकट कितने में मिलेगा। आइए आपको इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं।
ICC ने 2027 ICC Men's Cricket World Cup का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
ICC के मुताबिक, 2027 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की कीमत करीब 9.62 डॉलर यानी 158 दक्षिण अफ्रीकी रैंड से शुरू होगी। सबसे ऊंची कैटेगरी वाले टिकट की कीमत करीब 31.31 डॉलर यानी 514 रैंड तक रखी गई है।
भारतीय करेंसी में यह करीब ₹900 से ₹4,700 के आसपास होता है। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अभी अलग से निश्चित टिकट कीमत घोषित नहीं की गई है। ICC ने फिलहाल पूरे टूर्नामेंट के लिए टिकट प्राइस रेंज बताई है।
फैंस के लिए टिकट विंडो 'द आईसीसी मेंस CWC 27 टिकट बैलट' को खोल दिया गया है। ICC लॉटरी जैसा सिस्टम भी चला रहा है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले लकी फैंस को सबसे पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा।
ICC ने सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि फैमिली बंडल, स्टूडेंट और पेंशनर प्राइसिंग और कम्युनिटी क्लब व स्कूल ग्रुप के लिए भी अलग विकल्पों की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें- Mutual Fund में invest तो कर दिया, पर ये 'Heavy Terms' नहीं पता? जानिए सब कुछ आसान भाषा में
भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप A में हैं। भारत अपना पहला ग्रुप मैच 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा और इसके सिर्फ तीन दिन बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालिफायर टीम भी होगी।