• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Pakistan: भारत से बेहतर है हमारे मिडिल ऑर्डर, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। बासित अली इस मुकाबले को लेकर उत्साहित है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 20 Aug 2023 05:23:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Aug 2023 05:42:20 PM (IST)
India vs Pakistan: भारत से बेहतर है हमारे मिडिल ऑर्डर, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भारत के बल्लेबाजों की आलोचना की।

HighLights

  1. भारत के मुकाबले पाकिस्तान का मध्यक्रम मजबूत।
  2. बासित अली ने मिडिल ऑर्डर पर उठाए सवाल।

India vs Pakistan: एशिया कप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पाक के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने पाकिस्तान टीम का मध्यक्रम भारत से बेहतर बताया है। बासित के मुताबिक, हाल के दिनों में भारतीय टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है। उससे लगता है कि एशिया कप में मध्यक्रम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

केएल राहुल एशिया कप से वापसी कर सकते हैं?

सड़क दुर्घटना के कारण ऋषभ पंत टीम से बाहर हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण लंबे समय से खेल से दूर हैं। केएल राहुल एशिया कप 2023 में वापसी कर सकते हैं, लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। यदि उन्हें एशिया कप के लिए टीम में चुना जाता है, तो वह इस टूर्नामेंट के लिए कितने फिट हैं। ये देखना होगा।


2 सितंबर को होगा भारत और पाकिस्तान का मैच

एशिया कप में भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। बासित अली इस मुकाबले को लेकर उत्साहित है। उनका मानना है कि टीम इंडिया का मध्यक्रम चिंता का विषय है।

पाकिस्तान का मध्यक्रम भारत से बेहतर

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हमारे पास बल्लेबाजों के रूप में बाबर आजम, फखर जमान, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान हैं। इफ्तिखार अहमद और सलमान अली मध्य क्रम में हैं, जबकि शादाब खान और मोहम्मद नवाज निचले क्रम में है। बासित अली ने कहा, 'हमारा मध्यक्रम भारत से बेहतर है। ईशान किशन 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं या नहीं यह देखना होगा। भारत तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर विराट कोहली को उतार सकता है।'

बासित ने कहा कि अगर टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं, तो भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। टीम इंडिया के पास 3 टॉप क्वालिटी बैट्समैन हैं। लेकिन नंबर 4, 5 और 6 पर बल्लेबाज नहीं है। अगर शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिर गए तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ जाएगी।