• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA T20I Series: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

Lungi Ngidi: लुंगी एनगिडी बाएं टखने में मोच के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 03:46:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Dec 2023 06:30:00 AM (IST)
IND vs SA T20I Series: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
लुंगी एनगिडी टी20 सीरीज से हुए बाहर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa T20I Series: भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज 10 दिसंबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला डरबन में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बाहर हो गए। उनकी जगह ब्यूरेन हेंड्रिक्स शामिल हुए हैं।

लुंगी एनगिडी टी20 सीरीज से बाहर

लुंगी एनगिडी बाएं टखने में मोच के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। कहा कि 27 वर्षाय स्टार गेंदबाज को टीम से रिलीज किया गया है। लुंगी एनगिडी मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे। लुंगी ने आखिरी मैच वनडे विश्व कप में लीग मैच खेला था।


ब्यूरेन हेंड्रिक्स को टीम में किया गया शामिल

लुंगी एनगिडी टेस्ट सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं। एनगिडी की जगह तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के फास्ट बॉलर हेंड्रिक्स ने अपना पिछला मुकाबला 2021 में टी20 में खेला था। उन्होंने 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं।

भारत का टी20 सीरीज में स्क्वॉड

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका का टी20 सीरीज में स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाड विलियम्स।