• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केएल राहुल से लेकर उमेश यादव तक, ये 5 भारतीय क्रिकेटर करते हैं बैंक में नौकरी

Cricketers Worked in Bank: सरकार सफल क्रिकेटरों को नौकरी देकर खेल को बढ़ावा देती है। ऐसे में हम आपको 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं,...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 17 Aug 2023 10:18:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Aug 2023 10:18:01 PM (IST)
केएल राहुल से लेकर उमेश यादव तक, ये 5 भारतीय क्रिकेटर करते हैं बैंक में नौकरी
Indian Cricketers Worked in Bank

Cricketers Worked in Bank: भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाता है। वहीं, सरकारी नौकरी भी दी जाती है। इन नौकरियों में प्लेयर्स को अच्छा वेतन भी मिलता है। इसके अतिरिक्त सरकार सफल क्रिकेटरों को नौकरी देकर खेल को बढ़ावा देती है। ऐसे में हम आपको 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैंक में नौकरी करते हैं।

उमेश यादव

उमेश यादव को 2017 में आरबीआई नागपुर शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें उमेश ने पुलिस कांस्टेबल पद के लिए तैयारी भी की थी। इसके अलावा उन्हें 2008 में विदर्भ कैंप बुलाया गया। तब तत्कालीन कप्तान प्रीतम गांधी उन्हें एयर इंडिया ले गए। जहां उन्हें पहला अनुबंध मिला। हालांकि एयर इंडिया ने उन्हें नौकरी नहीं दी।


केएल राहुल

केएल राहुल रिजर्व बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। उन्होंने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके माता-पिता उनके क्रिकेटर बनने से ज्यादा आरबीआई में नौकरी पाकर खुश थे।

ईशान किशन

ईशान किशन प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के साथ रिजर्व बैंक के कर्मचारी हैं। ईशान आरबीआई पटना में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर है। उन्होंने 2017 में ज्वाइन किया था।

दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के अहम खिलाड़ी है। दीपक को भी अपने साथी क्रिकेटरों के साथ रिजर्व बैंक में नौकरी मिल गई है।

शाहबाज नदीम

भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके शाहबाज नदीम आईपीएल में बड़ा नाम हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज को खेल कोटा के माध्यम से रिजर्व बैंक में नौकरी मिली है। बिहार में जन्मा यह खिलाड़ी झारखंड के लिए रणजी खेलता है।