भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए तैयार इंदौर, एयरपोर्ट पहुंची दोनों टीमें, खिलाड़ियों को देखने के लिए उमड़ा हुजूम, देखें तस्वीरें
खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 05:10:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 05:17:33 PM (IST)
एयरपोर्ट पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नईदुनियाHighLights
- कल खेला जाएगा तीसरा टी-20 मुकाबला
- एयरपोर्ट पहुंची भारत-वेस्टइंडीज की टीम
- एयरपोर्ट पर किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार दोपहर को दोनों टीमों के खिलाड़ा चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंचे।
![naidunia_image]()
एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस
खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। कल रविवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
दोनों टीमों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। एयरपोर्ट से होटल तक टीमों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई।
क्रिकेट प्रेमियों में दिख रहा उत्साह
मैच के दौरान खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारियां महत्वपूर्ण रहेंगी। मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है। ऐसे में फैंस की निगाहें अब दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।