• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs WI: अपने होम ग्राउंड पर छाने को तैयार ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है ओपनिंग का मौका !, जानिए संभावित प्लेइंग XI

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बात की जाए तो वह टीम के अभ्यास सत्र में बेहद अक्रामक दिखे और टीम के साथियों और मैदान कर्मियों को काफी प्रभाव...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 01:59:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 02:10:32 PM (IST)
IND vs WI: अपने होम ग्राउंड पर छाने को तैयार ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है ओपनिंग का मौका !, जानिए संभावित प्लेइंग XI
रांची में खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, फोटो एआई जनरेटेड

HighLights

  1. रांची में खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला
  2. वैभव को मिल सकता है दूसरे मैच में मौका
  3. अपने होम ग्राउंड पर छाने को तैयार किशन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन का यह होम ग्राउंड भी है।

टीम मैनेजमेंट को अपने इस स्टार खिलाड़ी से एक विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। ईशान किशन ने इस मैदान पर दमदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। आज एक बार फिर से वह छाने को तैयार है।

किशन अब परिपक्व खिलाड़ी- कोटक

भारतीय टीम के सहायक कोच सितांशु कोटक का कहना है कि, अब किशन पहले ज्यादा मैच्योर खिलाड़ी बन चुके हैं। वह परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं। वह अपने होम ग्राउंड का अतिरिक्त दबाव नहीं लेंगे और अपना स्वाभाविक खेल दिखाएंगे।


टी-20 विश्वकप 2026 के बाद से उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। वह टीम में अपनी जगह स्थायी कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, रिकॉर्ड से लेकर स्क्वॉड तक; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

वैभव ने की अक्रामक बल्लेबाजी

अगर दूसरी ओर, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बात की जाए तो वह टीम के अभ्यास सत्र में बेहद अक्रामक दिखे और टीम के साथियों और मैदान कर्मियों को काफी प्रभावित किया।

रांची स्टेडियम में हल्की सर्दी के बीच भारतीय टीम ने करीब दो घंटे अभ्यास किया। अभ्यास सेशन में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव नहीं आए। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पहले मैच में संघर्ष करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी आराम दिया गया।

वैभव को मिलेगा मौका ?

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकती है। वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगी कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन...

संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड पर टूटी आफत, दो धाकड़ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, एक दिग्गज ने कर दिया संन्यास का ऐलान