• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी, विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी खाली हाथ

IPL 2023 Ajinkya Rahane 172 मैच खेलने के बाद आईपीएल चैंपियन बने हैं। खिताब जीतने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 31 May 2023 07:28:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 May 2023 07:34:41 PM (IST)
Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी, विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी खाली हाथ
IPL 2023 Ajinkya Rahane 172 मैच खेलने के बाद आईपीएल चैंपियन बने हैं। खिताब जीतने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

IPL 2023 Ajinkya Rahane: आईपीएल 2023 का चैंपियन आखिरकार मिल गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पहली बार आईपीएल विजेता टीम के हिस्सा बने। रहाणे ने इस सीजन में 326 रन बनाए और सीएसके को 5वीं बार विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो छक्के लगाए थे। चेन्नई आईपीएल में उनकी चौथी टीम थी। रहाणे 172 मैच खेलने के बाद आईपीएल चैंपियन बने हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि खिताब जीतने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे के अलावा भी कई खिलाड़ी हैं जो 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, लकिन अभी तक आईपीएल ट्रॉफी उठा नहीं पाए हैं।

विराट 200 से ज्यादा आईपीएल मैच खेल चुके हैं

विराट कोहली (Virat Kohli) ऐसे खिलाड़ी हैं जो 237 मैच खेलने के बाद भी IPL खिताब जीत नहीं पाए हैं। विराट 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक तीन फाइनल खेले हैं, लेकिन जीत नहीं मिली। विराट आईपीएल में 7263 रन बना चुके हैं।


एबी डिविलियर्स भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए

उनके बाद एबी डिविलियर्स है। जिन्होंने 184 मैच खेले लेकिन आईपीएल खिताब जीत नहीं पाए। एबीडी दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यदि अगले साल जीत जाती है, तो उन्हें 250 मैच खेलने के बाद ट्रॉफी उठाने का मौका मिल सकता है। बता दें आईपीएल लीग स्टेज में 14 मैच होते हैं। प्लेऑफ में अधिकतम दो मैच और फाइनल मैच खेला जाता है।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेले इन खिलाड़ियों ने अब तक नहीं जीती ट्रॉफी

विराट कोहली- 237 मैच

एबी डिविलियर्स- 184 मैच

अमित मिश्रा- 161 मैच

संजू सैमसन- 152 मैच

युजवेंद्र चहल- 145 मैच

क्रिस गेल- 142 मैच

अक्षर पटेल- 136 मैच

ग्लेन मैक्सवेल- 124 मैच

मयंक अग्रवाल- 123 मैच

यह भी पढ़ें-

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी, रोचक रहा है अब तक का क्रिकेट सफर