• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा से छीन ली कुर्सी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वह रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करेंगे।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 15 Dec 2023 07:02:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Dec 2023 07:31:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा से छीन ली कुर्सी
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पांड्या।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वह रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करेंगे। पांड्या को मुंबई ने गुजरात से ट्रेड किया था तब भी यह सवाल उठ रहे थे कि हार्दिक की टीम में क्या भूमिका होगी। अब खुद मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इन कयासों पर विराम लगा दिया है। टीम ने यह बताया कि मुंबई इंडियंस को अब से हार्दिक पांड्या ही लीड करेंगे। टीम ने हार्दिक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी को काफी लंबे समय तक संभाला है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। अब रोहित की जगह हार्दिक कप्तानी की जिम्मेदारी टीम ने दी है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहली बार में ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। दूसरी बार में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बनाई थी।


To new beginnings. Good luck, #CaptainPandya 💙 pic.twitter.com/qRH9ABz1PY

— Mumbai Indians (@mipaltan) December 15, 2023

रोहित शर्मा के प्रति जाहिर की कृतज्ञता

मुंबई ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपने फैसले को बताते हुए रोहित शर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। टीम ने लिखा कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सबसे सफलत कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच खिताब जीते हैं। टीम उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगी। उन्होंने 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी को संभाला था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।