• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, अर्धशतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Rohit Sharma: अर्धशतक के दम पर रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित ने पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जमाकर एक रिकॉर्ड बनाया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 10 Sep 2023 06:00:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Sep 2023 06:00:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, अर्धशतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन तेंदुलकर की बराबरी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली।
  2. रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जमाया।
  3. फिफ्टी के बदौलत रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

कोलंबो। Asia Cup 2023, Rohit Sharma: एशिया कप 2023 के सुपर चार में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 121 रन बनाए। मैच में रोहित ने 49 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस दौरान चार छक्के और छह चौके जमाए।

शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में बना रिकॉर्ड

इस अर्धशतक के दम पर रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित ने पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जमाकर एक रिकॉर्ड बनाया। भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहीन शाह के पहले ही ओवर में छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफरीदी के पहले ओवर की पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना था, लेकिन छठी बॉल पर रोहित ने छक्का लगा दिया।


एशिया कप में फिफ्टी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। वो 50-50 एशिया कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे एशिया कप में छह फिफ्टी लगाई है। उनके बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तेंदुलकर, जयसूर्या और संगकारा है। तीनों ने पांच-पांच अर्धशतक जमाया है। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका, सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश और कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया है।

सचिन और जयसूर्या की बराबरी कर ली

एशिया कप में सबसे ज्यादा पचास+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम हैं। 12 बार यह उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर ने 9-9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही रोहित शर्मा ने तेंदुलकर और जयसूर्या की बराबरी कर ली है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।