• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: रॉयल निमाड़ ईगल्स ने किया जबलपुर रॉयल लायंस का शिकार, सात विकेट हासिल की जीत

मध्य प्रदेश लीग टी-20 में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने जबलपुर रॉयल लायंस को 7 विकेट से हराया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 07:59:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 08:02:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MPL 2026: रॉयल निमाड़ ईगल्स ने किया जबलपुर रॉयल लायंस का शिकार, सात विकेट हासिल की जीत
होलकर स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच के दौरान शाट लगाते रायल निमाड़ ईगल्स के बल्लेबाज सारांश जैन। फोटो - राजू पवार

HighLights

  1. जबलपुर ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए
  2. निमाड़ ईगल्स ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया
  3. मैच में देवेंद्र कथैत ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रॉयल निमाड़ ईगल्स ने मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट में जबलपुर रॉयल लायंस के खिलाफ अपना दबदबा बनाते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर रॉयल लायंस ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने 18.3 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की।

पारी की शुरुआत करते हुए लायंस को शुरुआती झटका तब लगा जब ओपनर अर्पित गौड़ नौ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अजय रोहेरा और अभिषेक भंडारी ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी करके पारी को संभाला।


रोहेरा ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 40 रनों की अहम पारी खेली, जबकि भंडारी ने अपना शानदार फार्म जारी रखा। उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे।

naidunia_image

देवेंद्र कथैत ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया

रोहेरा के आउट होने के बाद लायंस ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन भंडारी ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा और पारी की गति बनाए रखी। पुनीत दाते ने सिर्फ छह गेंदों में 15 रनों की तेज पारी खेलकर अंत में टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए एमपीसीए के प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से निकले देवेंद्र कथैत ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

जवाब में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने शानदार शुरुआत की। ओपनर धर्मेश पटेल और हिमांशु मंत्री ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 47 रन जोड़े। आउट होने से पहले पटेल ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए। इसके बाद मंत्री ने कनिष्क दुबे के साथ मिलकर लक्ष्य का पीछा जारी रखा।

इस जोड़ी ने 76 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे ईगल्स मजबूत स्थिति में आ गए। हालांकि नयन मेवाड़ा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम को थोड़ी मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने मंत्री और आनंद बैस दोनों को आउट किया।

naidunia_image

कनिष्क दुबे ने 70 रन बनाए

मंत्री 30 गेंदों पर 45 रन बनाए जबकि टीम के प्रमुख बल्लेबाज आनंद बैस पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सारांश जैन क्रीज पर आए और कनिष्क दुबे के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि लक्ष्य का पीछा करने में आगे कोई दिक्कत न आए।

इस जोड़ी ने शांति से पारी को संभाला और स्थिति ऐसी बना दी कि आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए सिर्फ 23 रनों की जरूरत थी। अंत में रॉयल निमाड़ ईगल्स को नौ गेंदें बाकी रहते हुए जीत हासिल की। दुबे 44 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान सारांश जैन ने 20 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया।

naidunia_image

टीम की जीत में योगदान देने की खुशी : कथैत

अपने प्रदर्शन और टीम की जीत के बारे में बात करते हुए देवेंद्र कथैत ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे पाया। ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा रहा है और हर कोई अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक-दूसरे का साथ दे रहा है। हर मैच के साथ टीम का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अब हमारा ध्यान इसी लय को बनाए रखने और आने वाले मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करने पर है।

यह भी पढ़ें : MPL 2026: मध्य प्रदेश लीग में सितारों की चकाचौंध के बीच अनजान खिलाड़ियों का कमाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।