• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup के साथ ही खत्म हो जाएगा राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट, हेड कोच की रेस में सबसे आगे यह नाम

World Cup 2023: विश्व कप के ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 सीरीज खेलना है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 12:44:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Oct 2023 12:44:48 PM (IST)
World Cup के साथ ही खत्म हो जाएगा राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट, हेड कोच की रेस में सबसे आगे यह नाम
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़

HighLights

  1. राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होगा या नहीं
  2. राहुल द्रविड़ का इनकार करने पर बुलाए जाएंगे आवेदन
  3. वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

एजेंसी, मुंबई। हेड कोच राहुल द्रविड़ की नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम विश्प कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया अब तक के सभी 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है।

राहुल द्रविड़ से जुड़ी ताजा खबर यह है कि बतौर हेड कोच उनका कार्यकाल विश्व कप के ठीक बात समाप्त हो जाएगा। देखने यही है कि खुद राहुल द्रविड़ अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए बीसीसीआई में आवेदन देते हैं या नहीं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो बीसीसीआई को टीम के लिए नए कोच की तलाश करना होगी।

राहुल द्रविड़ के बाद कौन होगा टीम इंडिया का हेड कोच

naidunia_image

विश्व कप के ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 सीरीज खेलना है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

बीसीसीआई के अधिकारियों का कहना है कि राहुल द्रविड़ के ब्रेक लेने पर वीवीएस लक्ष्मण हमेशा टीम इंडिया के प्रभारी कोच रहे हैं। विश्व कप के ठीक बाद की सीरीज में उनकी यह भूमिका जारी रहने की संभावना है। यदि द्रविड़ जारी नहीं रखते हैं और नए आवेदन बुलवाए जाते हैं तो लक्ष्मण का नाम सबसे ऊपर होगा।


राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख सितांसु कोटक को बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल किया जा सकता है।

naidunia_image

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन

  • रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ ने संभाली थी जिम्मेदारी
  • टीम पिछले साल टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी
  • आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला था
  • मौजूदा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
  • विश्व कप के बाद AUS के साथ खेलना हैं 5 टी-20