Rinku Singh Engagement: स्टार क्रिकेट रिंकू सिंह ने की सगाई, समाजवादी पार्टी की इस सांसद के साथ परिणय सूत्रों में बंधेंगे
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद हैं। वह समाजवादी पार्टी के नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं।
Publish Date: Fri, 17 Jan 2025 05:22:56 PM (IST)
Updated Date: Fri, 17 Jan 2025 05:31:22 PM (IST)
रिंकू सिंह की हो गई सगाई। इमेज- सोशल मीडियाHighLights
- रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज 25 साल की सांसद हैं।
- प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज वर्तमान में विधायक हैं।
- प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था।
स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का रोका हो गया है। उनकी होने वाली दुल्हन उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज हैं। वह समाजवादी पार्टी के धाकड़ नेता तूफान सरोज की बेटी हैं। दोनों जल्द ही परिणय सूत्रों में बंध जाएंगे।
रिंकू सिंह टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा भी हैं, जो कि 22 जनवरी से शुरू होगी।
आखिर कौन हैं रिंकू सिंह की पत्नी
![naidunia_image]()
- प्रिया सरोज केवल 25 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख चुकी हैं और सांसद बन चुकी हैं। प्रिया ने अपनी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने राजनीति में भी अपनी जगह बनाई और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया। ।
प्रिया का राजनीतिक परिवार से गहरा संबंध है। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वह 1999, 2004 और 2009 में इस सीट से जीत चुके हैं। वह अभी वर्तमान में विधायक हैं।
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था और आज वह राजनीति में अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक युवा चेहरा बन चुकी हैं। उनके प्रयासों और सफलता ने उन्हें एक नए नेतृत्व के रूप में पहचान दिलाई है। ये खबर भी पढ़ें- विराट कोहली के बनाए नियमों की वापसी, भारतीय टीम के प्रदर्शन से नाराज BCCI करेगी लागू
टी20 के धाकड़ बल्लेबाज हैं रिंकू सिंह
- रिंकू सिंह का टी20 करियर वनडे की तुलना में अच्छा है। वह टी20 के धाकड़ खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो गए हैं। उन्होंने अभी तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 2 पारियों में 27.50 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन ही बना सके हैं। वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए हैं।
- उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 22 पारियों में धाकड़ बल्लेबाज करते हुए 507 रन बनाए हैं। उनका औसत 46.09 और स्ट्राइक रेट 165.14 का रहा है। टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रन है।
यह वीडियो देखें