• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टी20 विश्व कप चयन पर रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल को ड्रॉप क्यों किया, दिया ये जवाब

अजीत अगरकर ने कहा कि राहुल एक शानदार प्लेयर है। हम मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी पर विचार कर रहे हैं। केएल टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 02 May 2024 06:05:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 May 2024 06:33:36 PM (IST)
टी20 विश्व कप चयन पर रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल को ड्रॉप क्यों किया, दिया ये जवाब
रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो- बीसीसीआई एक्स हैंडल)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI Press Conference: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। इस बीच गुरुवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केएल राहुल के बारे में सवाल पूछा गया। उन्हें क्यों वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। इस पर अगरकर ने कहा कि राहुल एक शानदार प्लेयर है। हम मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी पर विचार कर रहे हैं। केएल टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत 5वें नंबर पर खेलते हैं और संजू सैमसन जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में खेलने की क्षमता रखते हैं।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने पर रोहित ने कहा

आईपीएल में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है। इस को लेकर सवाल किया गया। इस पर रोहित ने कहा, 'मेरे लिए यह कोई नया नहीं है। मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर खेल चुका हूं।' उन्होंने कहा कि मैं कप्तान था, फिर कप्तान नहीं रहा और अब कप्तान हूं। यह जीवन का पार्ट है। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा। यह एक शानदार अनुभव रहा है। हिटमैन ने कहा कि मैंने हमेशा वहीं करने की कोशिश की जो एक प्लेयर के तौर पर जरूरी है।


रिंकू सिंह इस कारण चूक गए

रिंकू सिंह को विश्व कप 2024 में ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा गया है। उन्हें 15 सदस्यीय में जगह नहीं मिली है। इस पर अजीत अगरकर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उनकी गलती नहीं है। वह हमारे साथ सफर करने जा रहे हैं। यह रिंकू के लिए कठिन है। मुझे लगता है कि टीम संतुलन के कारण चूक गए।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद