• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup: राउंड रॉबिन फॉर्मेट को समझें, इसी में खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप

World Cup के इतिहास में तीसरी बार टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले 1992 और 2019 में आयोजित किया गया था।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 05:28:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jun 2023 05:28:46 PM (IST)
ICC World Cup: राउंड रॉबिन फॉर्मेट को समझें, इसी में खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप
World Cup के इतिहास में तीसरी बार टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले 1992 और 2019 में आयोजित किया गया था।

Round Robin Format: आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप 2023 में 10 टीम हिस्सा लेंगी। इस बार मेगा टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी टीमों को 9 मैच खेलने का मौका मिलेगा।

तीसरी बार राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप

विश्व कप के इतिहास में तीसरी बार टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले 1992 में विश्व कप के मैच इस प्रारूप में आयोजित किए गए थे। वहीं, दूसरी बार 2019 में वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन प्रारूप में आयोजित किया गया था।


क्या है राउंड रॉबिन फॉर्मेट?

इस प्रारूप में टीमों को एक-दूसरे टीम के खिलाफ खेलना होता है। विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। ग्रुप स्टेज में टीमों को 9 मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस प्रकार ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप- 4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। इसके बाद नॉकआउट मैच शुरू होंगे। सेमीफाइनल में नंबर 1 वाली टीम का मुकाबला नंबर 4 से होगा। नंबर 2 का मैच नंबर 3 से होगा। जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेगी।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 1992 में भारत टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई थी। 2019 के वर्ल्ड कप में भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था।