• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीसीबी ने सलमान बट को सिलेक्शन कमेटी से हटाया, वहाब रियाज के सलाहकार बने थे, विवाद बढ़ा तो बदला फैसला

Salman Butt: पांच साल का बैन झेल चुके सलमान बट को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी से हटा दिया है। टीम के चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज ने इसकी जान...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 02 Dec 2023 10:35:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Dec 2023 10:35:55 PM (IST)
पीसीबी ने सलमान बट को सिलेक्शन कमेटी से हटाया, वहाब रियाज के सलाहकार बने थे, विवाद बढ़ा तो बदला फैसला
सलमान बट को पीसीबी ने सिलेक्शन कमेटी से निकाला।

HighLights

  1. सलमान बट को पीसीबी ने सिलेक्शन कमेटी से हटाया।
  2. वहाब रियाज के बने थे सलाहकार।
  3. 2010 में लगा था सलमान बट पर 5 साल का बैन।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Salman Butt: स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पांच साल का बैन झेल चुके सलमान बट को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी से हटा दिया है। टीम के चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज ने इसकी जानकारी दी है। शुक्रवार को ही सलमान को वहाब का सलाहकार बनाया गया था। उसके बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स सलमान बट को सिलेक्शन कमेटी में शामिल करने का विरोध किया। ऐसे में पीसीबी ने सलमान को सिलेक्शन कमेटी से हटा दिया।

वहाज रियाज ने कहा

दरअसल, पीसीबी ने मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज की मदद के लिए सलाहकार के रूप में सलमान बट, कामरान अकमल और राव इफ्तिखार अंजुम को शामिल किया। सलमान बट को शामिल करने की आलोचना हुई। बट को पैनल से बाहर निकालने पर वहाब रियाज ने कहा कि पूर्व बल्लेबाज सलमान का क्रिकेट सेंस लाजवाब है। उन्हें मुझे फीडबैक देने के लिए सलाहकार के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन अब मैं अपना फैसला वापस लेता हूं। रियाज ने कहा कि लोग उन्हें और सलमान बट को भाई-भतीजावाद और दोस्ती के आरोपों से जोड़ रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने बट को हटाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, 'अतीत को अतीत में रहना चाहिए। यह मेरा निर्णय था और मैं इसे वापस ले रहा हूं।'


2010 में लगा था सलमान बट पर बैन

सलमान बट पर 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फिक्सिंग के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगा था, जो 2015 में समाप्त हुआ। उन्होंने 2016 में घरेलू क्रिकेट में वापसी की, लेकिन नेशनल टीम में जगह दोबारा नहीं बना पाए।