• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, सैलरी कटने से लेकर छीना जा सकता है खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान खिलाड़ियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पाक टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी। इसे लेकर पाकिस्तान में गुस्सा ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 08:18:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 08:18:00 PM (IST)
T20 World Cup में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, सैलरी कटने से लेकर छीना जा सकता है खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप से बाहर।

HighLights

  1. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कार्रवाई की तैयारी में है।
  2. पीसीबी खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू करेगी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Cricket Team: टी20 विश्व कप 2024 के पहले दौर से बाहर होने पर पाकिस्तान टीम का बुरा हाल है। फैंस से लेकर सीनियर खिलाड़ी उनका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। टीम ने टूर्नामेंट में बेहद घटिया प्रदर्शन किया। बाबर की सेना को अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलना है। जिसके बाद टीम वापस अपने देश लौट जाएगी। इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों पर कड़े फैसले ले सकती है। जिसमें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी और एनओसी शामिल हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया जाएगा रिव्यू

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पीसीबी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू और वेतन कटौती कर सकती है। पाकिस्तान को अमेरिका और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, शुक्रवार को यूएएस और कनाडा का मैच बारिश के कारण रद्द होने के कारण पाक का पत्ता कट गया।


मोहसिन नकवी फैसला लेंगे

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सलाह दी है कि ने खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू करें। ऐसे में अगर नकवी टीम के हालिया प्रदर्शन पर कार्रवाई करते हैं तो खिलाड़ियों की जेब कट सकती है।

बोनस देने का किया था एलान

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन किया था। टी20 विश्व कप से उनके उम्मीद थी, लेकिन टीम ने निराश किया। बता दें कि पिछले साल जका अशरफ ने खिलाड़ियों के वेतन में इजाफा किया था। इसके अलावा आईसीसी से पाक बोर्ड को मिलने वाली रकम का कुछ हिस्सा देने का एलान किया था। मोहसिन नकवी ने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को बोनस मिलेगा, लेकिन टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई।