• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद Team India पर आई ये मुश्किल, जानिए बारबाडोस में क्यों फंस गए भारतीय खिलाड़ी

बारबाडोस में हुए टी 20 के वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने सात रनों से मैच जीतकर 17 साल बाद यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं, अब फैंस को टीम इ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 07:58:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 08:17:04 AM (IST)
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद Team India पर आई ये मुश्किल, जानिए बारबाडोस में क्यों फंस गए भारतीय खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम -फाइल फोटो

HighLights

  1. टीम इंडिया ने शनिवार को जीता था मुकाबला
  2. फिलहाल होटल में ठहरी हुई है भारतीय टीम
  3. 70 लोगों के लिए BCCI भेजेगा चार्टर्ड प्लेन

Hurricane Beryl स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, इंदौर। टीम 20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद भारतीय फैंस टीम इंडिया के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टीम की वापसी फिलहाल संभव नहीं दिख रही है। दरअसल, इन दिनों टीम बारबाडोस में ही ठहरी हुई है, लेकिन तूफान बेरिल के कारण वहां फंस सकती है। संभावना है कि तूफान बेरिल आज बारबाडोस पहुंच जाएगा, जो यहां भारी तबाही मचा सकता है।

बता दें कि टीम इंडिया फिलहाल बारबाडोस स्थित होटल में ठहरी हुई है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से वहां रुकने का ही विकल्प चुनेगी। बताया गया कि तूफान को देखते हुए बारबाडोस एयरपोर्ट को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद भारत से चार्टर्ड विमान खिलाड़ियों को लेने के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगा। ऐसे में टीम इंडिया को स्‍वदेश वापसी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।


naidunia_image

न्‍यूयॉर्क होते हुए आना था

बारबाडोस में टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार समेत कुल 70 सदस्य ठहरे हुए हैं। इन सभी को पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार बारबाडोस से न्यूयॉर्क और यहां से दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचना था, लेकिन तूफान को देखते हुए यह प्‍लान रद्द करना पड़ा है और अब टीम इंडिया चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचेगी। संभावना है कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम से मुलाकात कर सकते हैं।

जानें बेरिल तूफान के बारे में

बेरिल अटलांटिक सीजन का पहला तूफान है। इसने रविवार की सुबह बारबाडोस की ओर रुख किया था। यह श्रेणी तीन का तुफान है, जिसे बहुत खतरनाक माना जाता है। साथ ही इससे भारी तबाही की भी आशंका रहती है। रविवार रात तक तूफान बारबाडोस से करीब 400 किमी दूर था।

naidunia_image

स्थानीय मौसम केंद्र की मानें तो बेरिल सोमवार तक विंडवार्ड द्वीप समूह को पार कर लेगा। इसके बाद बुधवार तक दक्षिणपूर्वी और मध्य कैरेबियन सागर के पार जा सकता है। बेरिल के कारण तटीय क्षेत्रों में पानी का स्तर 6 से 7 मीटर ऊपर चला जाएगा।