• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

BCCI ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच पुणे में कराने का लिया फैसला, इंदौर में होटलों की कमी बनी बड़ी वजह

Mushtaq Ali Trophy: कैप्टन मुश्ताक अली के घर इंदौर में उनके नाम पर होने वाले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर के मैच इस बार नहीं होंगे। भारतीय क्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 01:10:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Dec 2025 01:10:52 PM (IST)
BCCI ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच पुणे में कराने का लिया फैसला, इंदौर में होटलों की कमी बनी बड़ी वजह
मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच पुणे में कराने का फैसला।

HighLights

  1. मुश्ताक अली टी-20 सुपर लीग मैच अब पुणे में खेले जाएंगे।
  2. इंदौर में होटल कमरों की कमी बनी बड़ी वजह।
  3. सुपर लीग में आठ टीमें खेलेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क। कैप्टन मुश्ताक अली के घर इंदौर में उनके नाम पर होने वाले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर के मैच इस बार नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब इन मैचों की मेजबानी पुणे को सौंप दी है। पुणे में ही स्पर्धा का फाइनल भी होगा।

सुपर लीग 12 दिसंबर से शुरू होगी और फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। टूर्नामेंट के समूह दौर के मुकाबले लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता में खेले जा रहे हैं। इसके बाद सुपर लीग और फाइनल इंदौर में होने थे।


शहर के दो मैदानों पर प्रतिदिन चार मैच खेलने की योजना थी, लेकिन उस अवधि में इंदौर में होटल कमरों की भारी कमी थी। शहर में डाक्टरों की बड़ी कांफ्रेंस होने से अधिकांश होटल आरक्षित थे। ऐसे में आठ टीमों, उनके बड़े सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को ठहराने के लिए पर्याप्त होटल उपलब्ध नहीं थे। सुपर लीग में आठ टीमें खेलेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा।