• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड

IND U19 vs ENG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिल...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 04:47:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 04:47:42 PM (IST)
U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड
U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम।

HighLights

  1. U19 विश्व कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी पारी
  2. 80 गेंदों में 175 रन, 15 छक्के और 15 चौके
  3. उन्मुक्त चंद और यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने न केवल शतक जड़ा, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसने उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे सफल बल्लेबाज बना दिया।

वैभव का 'विराट' प्रदर्शन

वैभव ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। हालांकि वह दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन 175 रनों के स्कोर के साथ उन्होंने उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।


U19 विश्‍व कप फाइनल में शतक

175 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

111* - उन्मुक्त चंद (भारत) बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012

108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्‍तान, एडिलेड, 1988

107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998

101* - मनजोत कालरा (भारत) बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018

100* - जेराड बर्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम साउथ अफ्रीका, लिंकन, 2002

'सिक्सर किंग' बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के (15) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यूथ वनडे इतिहास में भी सबसे ज्यादा छक्कों का अपना ही रिकॉर्ड (14 छक्के बनाम UAE) तोड़ दिया।

अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के

29 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

18 - डेवाल्ड ब्रेविस (2022)

18 - फिन एलन (2016 और 2018)

15 - जैक बर्नहैम (2016)

14 - माइकल हिल (2008)

14 - निकोलस पूरन (2014)

अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के

15: वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

12: माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबियाई, पेनांग, 2008

11: क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्याई, डुनेडिन, 2002

सबसे तेज शतक और यूथ वनडे के 'महाराजा'

वैभव ने अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर और शतक मात्र 55 गेंदों पर पूरा किया। यह अंडर-19 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही, वह भारत के लिए यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंद)

51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, विंडहोक, 2026

55 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022

65 - बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026

69 - राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022

यह भी पढ़ें- रतलाम के आशुतोष शर्मा की 'टीम इंडिया' में एंट्री, टी-20 विश्व कप की तैयारियों में दिखाएंगे अपना दम

यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी: 1412 रन

विजय जोल: 1404 रन

यशस्वी जायसवाल: 1386 रन

तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन

शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन

सरफराज खान: 1080 रन

विराट कोहली: 978 रन