• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 09:05:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Feb 2024 09:09:30 PM (IST)
Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय (Akaay) रखा है। न्यूज मिलने के बाद दोनों को फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।

विराट और अनुष्का पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट है। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान ये राज़ खोल दिया था।


View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गुड न्यूज

अब विराट-अनुष्का ने खुद अपने दूसरे बच्चे के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने अपने बयान में लिखा कि अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ हम को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।

11 दिसंबर 2017 में हुई शादी

विराट और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद 2021 को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ। जिसका नाम वामिका है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से ब्रेक पर हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे शुरुआती 3 मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। ये तय नहीं है कि दो टेस्ट मैच विराट टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।