• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच मुंबई में हो सकता है विश्व कप का सेमीफाइनल, जानिए कैसे

India Vs Pakistan ODI WC 2023: लीग मैच खत्म होने पर यदि भारत पहले स्थान पर रहा और पाकिस्तान चौथे स्थान पर, तो मुंबई में दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 02 Nov 2023 11:44:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Nov 2023 11:44:12 AM (IST)
WC 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच मुंबई में हो सकता है विश्व कप का सेमीफाइनल, जानिए कैसे

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत में खेला जा रहा वनडे विश्व कप रोमांचक दौर में पहुंच गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि सेमीफाइनल में कौन-सी चार टीमें पहुंचेंगी। छोटी टीमों द्वारा किए गए उलटफेर और खासतौर पर अफगानिस्तान के प्रदर्शन ने अंक तालिका को और रोमांचक बना दिया है।

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

पाकिस्तान की टीम अभी पांचवें पायदान पर है। जबकि भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों के 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट का कारण द. अफ्रीका पहले नंबर पर है।

यदि भारत, श्रीलंका के खिलाफ मुंबई का मुकाबला जीत लेता है, तो सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो जाता है।

पाकिस्तान के लिए अब भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बाकी है। पाकिस्तान को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतना होंगे। पाकिस्तान की नजर न्यूजीलैंड के मुकाबलों पर भी होगी।

यदि न्यूजीलैंड अपने बचे हुए मैच हारती है, तो पाकिस्तान अंक तालिका में चौथे पर पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

लीग मैच खत्म होने पर यदि भारत पहले स्थान पर रहा और पाकिस्तान चौथे स्थान पर, तो मुंबई में दोनों के बीच सेमीफाइनल मैच होगा।

naidunia_image

क्रिकेट विश्व कप: आने वाले मैच

  • 3 नवंबर: नीदरलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान, लखनऊ
  • 4 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु
  • 4 नवंबर: इंगलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद
  • 5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
  • 6 नवंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, दिल्ली
  • 7 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान, मुंबई
  • 8 नवंबर: इंगलैंड बनाम नीदरलैंड, पुणे
  • 9 नवंबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु
  • 10 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान, अहमदाबाद
  • 11 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, पुणे
  • 11 नवंबर 2023: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलकाता
  • 12 नवंबर 2023: भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु
  • पहला सेमीफाइनल: पहले स्थान वाली टीम बनाम चौथे स्थान वाली टीम, मुंबई
  • दूसरा सेमीफाइनल: दूसरे स्थान वाली टीम बनाम तीसरे स्थान वाली टीम, कोलकाता
  • फाइनल: 19 नवंबर 2023, अहमदाबाद