• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women Asia Cup Cricket 2024: महिला एशिया कप में फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री… जानिए कब और कहां होगा भारत-पाक मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ एशिया कप में उतरने जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्री...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 08:23:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 08:27:52 AM (IST)
Women Asia Cup Cricket 2024: महिला एशिया कप में फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री… जानिए कब और कहां होगा भारत-पाक मैच
भारतीय महिला टीम ने 2022 में एशिया कप जीता था। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 19 जुलाई से शुरू होगा एशिया कप
  2. इस बार श्रीलंका में हो रहा आयोजन
  3. टूर्नामेंट में 15 मुकाबले खेले जाएंगे

एजेंसी, कोलंबो (IND W vs PAK W)। महिला एशिया कप क्रिकेट (टी20) की शुरुआत 19 जुलाई से होने जा रही है। भारत का पहला मुकाबला इसी दिन पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने यह जानकारी दी है। सभी मैच का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा तथा दर्शकों को स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दांबुला में होगा। 19 जुलाई को ही मेजबान श्रीलंका का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और मलेशिया की टीम भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।


  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल
  • ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड

महिला एशिया कप (टी20) 2024: पूरी तरह तैयार है टीम इंडिया

  • टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जिनमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं।
  • भारतीय टीम ने एशिया कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली है।
  • भारत ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
  • तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ ही एक मात्र टेस्ट जीता। टी20 सीरीज 1-1 से ड्रा रही थी।

naidunia_image

एशिया कप के 15 सदस्यीय भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन