• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिला भारत का वीजा, 27 सितंबर को आएगी

World Cup 2023: आईसीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को भारत सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा के लिए मंजूरी दे दी है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 25 Sep 2023 10:17:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Sep 2023 10:50:41 PM (IST)
World Cup 2023: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिला भारत का वीजा, 27 सितंबर को आएगी
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिल गया भारत का वीजा।

HighLights

  1. सोमवार शाम को भारत सरकार ने पाकिस्तनी टीम को जारी किया वीजा।
  2. 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के साथ हैदराबाद में होगा प्रैक्टिस मैच।
  3. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लिखा था पत्र।

World Cup 2023: नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को आखिरकार भारत का वीजा दे दिया गया है, अब ये वनडे वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए पहुंचेगी। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम बाबर आजम की कप्तानी में इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारत आ सकेगी। 27 सितंबर को टीम भारत पहुंच जाएगी, आईसीसी ने उन्हें वीजा मिलने की जानकारी दी है।

पीसीबी ने टीम की तैयारी प्रभावित होने की बात कही

आईसीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को भारत सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा के लिए मंजूरी दे दी है। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को वीजा न मिलने की वजह से टीम की तैयारी प्रभावित होने की बात कही थी।


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा था पत्र

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम हैदराबाद में दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी, इसके बाद वर्ल्ड कप में भी दो मैच खेलेगी। 29 सितंबर के दिन पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ ज्योफ एलार्डिस को पत्र लिखकर कहा है कि भारत में विश्व कप के लिए खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, प्रशंसकों को वीजा को लेकर पर उसकी चिंताओं पर 3 वर्ष से भी ज्यादा समय से ध्यान नहीं दिया गया।

naidunia_image

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए

बाबर आजम पाकिस्तान टीम के कप्तान, शादाब खान को उप-कप्तान बनाया गया है, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, सऊद शकील, उसामा मीर, शाहीन आफरीदी, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, इमाम उल हक, इफ्तिखार अहमद, हसन अली और फखर जमां को टीम में शामिल किया गया है।