• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम का एलान, वानिंदु हसरंगा-दुष्मंथा बाहर, दिलशान की वापसी

Sri Lanka World Cup 2023 Squad: विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका टीम का एलान हो गया है। मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 26 Sep 2023 07:11:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Sep 2023 07:11:18 PM (IST)
World Cup 2023: विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम का एलान, वानिंदु हसरंगा-दुष्मंथा बाहर, दिलशान की वापसी
Sri Lanka World Cup 2023 Squad

HighLights

  1. विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम का एलान।
  2. दो प्रमुख बॉलर्स की हुई वापसी।
  3. वानिंदु हरसंगा विश्व कप हुए बाहर।

नई दिल्ली। Sri Lanka World Cup 2023 Squad: विश्व कप 2023 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस मेगा इवेंट के लिए श्रीलंका टीम का एलान हो गया है। आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। जिसमें श्रीलंका का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। घायल खिलाड़ियों की परेशानी के बाद श्रीलंकाई टीम ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दसुन शनाका के कंधों पर टीम की कमान होगी, जबक कुसल मेंडिस को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वानिंदु हसंगा विश्व कप से बाहर

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण स्पिनर वानिंदु हसंगा विश्व कप से बाहर हो गए है। वहीं, तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमीथा अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं। जिस वजह से विश्व कप स्क्वॉड में जगह बनाने में नाकाम रहे। इसके अलावा दो तेज गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है। जिससे श्रीलंका टीम को टूर्नामेंट के लिए मजबूती मिलेगी।


Sri Lanka reveals its squad for the ICC Men's Cricket World Cup 2023!

Let's rally behind the #LankanLions 🦁👊#CWC23 pic.twitter.com/niLO7C7RPY

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 26, 2023

मदुशंका और लाहिरू की वापसी

दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा का टीम में कमबैक हो गया है। दोनों खिलाड़ी एशिया कप से पहले मांसपेशियों में खिंचाव के कारण खेल नहीं पाए थे। अब दिलशान और लाहिरू अब पूरी तरह से फिट है। उन्हें वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम में जगह मिल गई है।

विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक।

रिजर्व खिलाड़ी- चमिका करुणारत्ने