• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

USA vs PAK Highlights: टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया, सुपर ओवर में 19 रन नहीं बना सकी बाबर ब्रिगेड

USA vs PAK T20 Highlights: अमरिका ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को पटखनी दी। सुवर ओवर तक गए मुकाबले में बाबर की सेना को हार का ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 04:50:40 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jun 2024 06:00:52 AM (IST)
USA vs PAK Highlights: टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया, सुपर ओवर में 19 रन नहीं बना सकी बाबर ब्रिगेड
USA vs PAK T20 World Cup Highlights

HighLights

  1. अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया।
  2. सुपर ओवर में अमेरिका ने पाक को दिया 19 रन का टारगेट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। USA vs PAK T20 World Cup Highlights: अमरिका ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को पटखनी दी। सुवर ओवर तक गए मुकाबले में बाबर की सेना को हार का कड़वा स्वाद चखना पड़ा। यूएसए का पहला विश्व कप टूर्नामेंट है। हालांकि ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेले गए मैच में पाकिस्तान नौसिखिया तरीके से खेली। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की और जीत टीम की झोली में डाल दी। मोनांक पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए के सामने जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। अमेरिका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मोनांक पटेल (50), एंड्रिस गौस (35), आरोन जोन्स (36*) और नीतीश कुमार (14*) के बूते 159 रना लिए। यह पहली बार है जब पाक टी20 इंटरनेशनल मैचों में किसी गैर-पूर्ण सदस्य टीम से हारा है।


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने (44) और शादाब खान (49) रन की पारी खेली। निचले क्रम में शाहीन अफरीदी ने 23 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ला खड़ा किया। अमेरिका के लिए नोस्तुश केंजीगे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। नेत्रवलकर को दो, अली खान और जसदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली।

मैचा स्कोर बोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी टीम ने दिखाया जज्बा

यूएएस क्रिकेट टीम के पास अनुभव की कमी है, लेकिन लड़ने का जज्बा है। पहले मैच में कनाडा को हरान के बाद टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। सुपर ओवर में उन्होंने मैन इन ग्रीन के प्रदर्श का दबाव झेला। हालांकि सौरभ ने अच्छी बॉलिंग की और मिलिद ने कैच पकड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप में कितने मैच ड्रॉ रहे

भारत बनाम पाकिस्तान, डबरन 2007

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, पल्लेकेले 2012

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, पल्लेकेले 2012

नामीबिया बनाम ओमान, ब्रिजटाउन 2024

अमेरिका बनाम पाकिस्तान, डलास 2024