
खेल डेस्क, अहमदाबाद। World Cup Final 2023, Rohit Sharma: विश्व कप 2023 फाइनल में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी। इसको लेकर चर्चा काफी तेज है। इस महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
रोहित शर्मा से फाइनल में प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि हमने ये तय नहीं किया है। कोई भी खेल सकता है। हम पिच का निरीक्षण करने के बाद टीम तय करेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ताकत और कमजोरी देखकर प्लेयर्स चुनने होंगे। इस लिए प्लेइंग 11 मैच से पहले ही तय किए जाएंगे।
फाइनल मैच में आर अश्विन के खेलने पर रोहित शर्मा ने कहा कि हमने भी कुछ तय नहीं किया है। मैच से पहले विकेट देखने के बाद हम 11 खिलाड़ी चुनेंगे। भारतीय कप्तान ने पिच को लेकर कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पिच थोड़ा सुखा था। इस समय विकेट पर घास है। मेरे हिसाब से पिच धीमी रहेगी।' रोहित शर्मा ने कहा कि तापमान से घटने से पता चलेगा कि ओस रहेगी या नहीं। मेरे हिसाब से टॉस का रोल अहम नहीं रहेगा।