• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 Final: विश्व कप फाइनल में भारत की जीत पक्की! 12 साल बाद बने 4 गजब संयोग

World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने विश्व कप 2023 में 10 मैच जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच हारने के बाद लगातार 8 मैचों में ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 18 Nov 2023 05:34:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Nov 2023 05:34:47 PM (IST)
World Cup 2023 Final: विश्व कप फाइनल में भारत की जीत पक्की! 12 साल बाद बने 4 गजब संयोग
भारतीय क्रिकेट टीम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Final: वनडे विश्व कप 2023 अपने समापन की तरफ है। हाई वोल्टेज मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने विश्व कप 2023 में 10 मैच जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच हारने के बाद लगातार 8 मैचों में विजय दर्ज की। दोनों टीमें अच्छे फॉर्म में है। लीग मैच में भारत ने कंगारू को 6 विकेट से हराया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में है। फाइनल मैच में मैन इन ब्लू का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी नजर आ रहा है।


भारत ने 2011 में विश्व कप जीता था। फिर 2015 और 2019 में सेमीफाइनल में सफर खत्म हो गया था। वैसे चार गजब के संयोग बन रहे हैं, जो बताते हैं कि 2011 की तरह इस बार भी टीम इंडिया चैंपियन बनने में कामयाब रहेगी।

1. विश्व कप 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के गेंदबाजों जहीर खान, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट झटके थे। इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे।

2. वर्ल्ड कप 2011 में बाएं हाथ के स्पिनर युवराज सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। इस बार रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा कारनामा किया है।

3. इंग्लैंड की टीम 2010 में टी20 विश्व कप चैंपियन बनी थी। फिर अगले साल वर्ल्ड कप खेलने भारत आई थी। अब फिर पुरानी कहानी दोहराई गई है। इंग्लैंड ने 2022 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। फिर 2023 का विश्व कप खेलने भारत आई। 2011 और 2023 दोनों टूर्नामेंट में इंग्लैंड सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी।

4. विश्व कप 2011 में विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोका था। इस वर्ल्ड कप में विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।