• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sri Lanka T20 World Cup Team: टी20 विश्व कप में दहाड़ेंगे श्रीलंका के ये 15 शेर, वानिंदु हसरंगा करेंगे कप्तानी

Sri Lanka T20 World Cup Team: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। वानिंदु हसारंगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 09 May 2024 09:35:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 May 2024 09:40:06 PM (IST)
Sri Lanka T20 World Cup Team: टी20 विश्व कप में दहाड़ेंगे श्रीलंका के ये 15 शेर, वानिंदु हसरंगा करेंगे कप्तानी
श्रीलंका के टी20 विश्व कप टीम का एलान।

HighLights

  1. श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित की।
  2. टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  3. 2014 का टी20 विश्व कप श्रीलंका ने जीता था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sri Lanka T20 World Cup Team: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। वानिंदु हसरंगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बाएं पैर में एडी दर्द के कारण खेल से दूर थे। हसारंगा इस साल आईपीएल भी नहीं खेले। वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन उनकी फिर से मैदान पर वापसी हुई है।

आईपीएल के कई खिलाड़ियों को स्क्वॉड में मौका

वानिंदु हसारंगा ने टी20 अभ्यास मैचों में खेला है। SLC येलो के लिए नौ और 28 रन बनाएं। हालांकि गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया। श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। एंजेलो मैथ्यूज भी टीम का हिस्सा है। हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना कर रहे मथीशा पथिराना भी विश्व कप टीम में शामिल हैं। उन्हें हाल ही में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ना पड़ा था।


दिलशान मदुशंका की होगी वापसी

चोट से जूझ रहे दिलशान मदुशंका भी ठीक हो गए थे। उन्हें इंजरी के चलते आईपीएल मिस करना पड़ा। वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। टीम में मैथ्यूज के साथ दसुन शनाका और धनंजय डिसिल्वा को लिया गया। श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में है। उनका सामना बांग्लादेश, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स से होगा।

पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ

श्रीलंकाई टीम अपना पहला मुकाबला 3 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 8 जून को बांग्लादेश से मैच खेंलगे। उनके आखिरी दो ग्रुप मैच में 12 जून को नेपाल और 18 जून को नीदरलैंड्स का सामना करना होगा।

श्रीलंका टी20 विश्व कप 2024 स्क्वॉड

वनिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनका, धनंजय डीसिल्वा, महीथ थीक्षणा, दुनिथ वेल्लालगे, दुश्मांता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका।

रिजर्व खिलाड़ी- असिता फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, भानुका राजपक्षा, जनिथ लियानगे।