• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने जिसे IPL में एक भी मैच में नहीं खिलाया, उसने T20 विश्व कप में मचाया कोहराम, झटके 5 विकेट

Fazalhaq Farooqi: फारूकी मे युगांडा के खिलाफ चार ओवर में 9 रन देकर पांच विकेट चटकाएं। वह अफगानिस्तान के लिए टी20 विश्व कप के एक मैच में ऐसा करने वाले ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 02:55:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 02:55:49 PM (IST)
सनराइजर्स हैदराबाद ने जिसे IPL में एक भी मैच में नहीं खिलाया, उसने T20 विश्व कप में मचाया कोहराम, झटके 5 विकेट
फजहलक फारूकी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 5वां मैच अफगानिस्तान और युगांडा के बीच 3 जून को खेला गया। इस मैच में अफगान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने पहले मैच में इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। इसके बाद युगांडा टीम 58 रन पर ढेर हो गई।

फजहलक फारुकी ने झटके पांच विकेट

अफगानिस्तान की ओर से फजहलक फारूकी ने पांच विकेट चटकाएं। वह IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है, लेकिन इस बार उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। फारूकी मे युगांडा के खिलाफ चार ओवर में 9 रन देकर पांच विकेट चटकाएं। वह अफगानिस्तान के लिए टी20 विश्व कप के एक मैच में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।


फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का फायदा मिला

मैच जीतने के बाद फजहलक फारूकी ने कहा कि मैं हैट्रिक लेने का मौका गंवाया और अगली बार लेना चाहूंगा। कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। मैंने शुरुआत में काफी स्विंग करने का सोचा था। इसके बाद आखिरी में मैंने स्लोवर का इस्तेमाल किया। फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से फायदा मिला है। जिसमें आप बड़े खिलाड़ियों के काफी कुछ सीखते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं फजहलक

फजलहक फारूकी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में टीम में शामिल किया था। पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाजों के चलते फारुकी को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। हालांकि उन्होंने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की। अब अफगानिस्तान का सामना 7 जून को न्यूजीलैंड से होगा। युगांडा पर 125 रन की जीत से अफगान का नेट रन रेट 6.250 हो गया है।