• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Final 2024 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता तीसरा खिताब, आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार

SRH vs KKR IPL Final 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 25 May 2024 08:45:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 03:08:08 AM (IST)
IPL Final 2024 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता तीसरा खिताब, आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार
SRH vs KKR IPL Final 2024

HighLights

  1. आईपीएल 2024 की चैंपियन बनी केकेआर।
  2. फाइनल मुकाबले में हैदराबाद को 8 विकेट से हराया।
  3. इस सीजन में कोलकाता से खेले तीनों मैच हारी सनराइजर्स।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Final KKR vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया। यह केकेआर का तीसरा खिताब है। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम को कोलकाता के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

इस मैच में SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। यह IPL फाइनल का सबसे कम स्कोर है। जवाब में KKR ने 2 विकेट खोकर 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने 52 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट लिए।


2012 और 2014 का खिताब जीत चुकी केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स इससे पहले 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में चैंपियन बनी थीं। इसके बाद 2021 में मोर्गन की कप्तानी में फाइनल में पहुंचे थे। जब सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह कोलकाता का चौथा फाइनल रहा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद अब तक एक ही बार खिताब जीत पाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

केकेआर ने 57 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे बड़ी जीत।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत।

आईपीएल में 100+ रन का पीछा करते हुए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी जीत।

एक आईपीएल सीजन में किसी टीम की सबसे कम हार

3 राजस्थान रॉयल्स, 2008

3 कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

4 गुजरात टाइटंस, 2022

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी- उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट खिलाड़ी- अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, शाहबाज अहमद, उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटभेड़ सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांथ, फजलहक फारुकी, मार्को जेनसन, आकाश महाराज सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, श्रीकर भारत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, चेतन सकारिया, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह गजनफर।