• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

USA vs IND: कनाडा और पाकिस्तान को हराकर अब भारत से सामना करने को तैयार अमेरिका, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

USA vs IND Dream11: भारतीय टीम बुधवार को टी20 विश्व कप 2024 में अपना तीसरा मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही है। पहले म...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 08:33:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Jun 2024 08:33:51 PM (IST)
USA vs IND: कनाडा और पाकिस्तान को हराकर अब भारत से सामना करने को तैयार अमेरिका, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
USA vs IND Match Preview

HighLights

  1. नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारत का सामना अमेरिका से होगा।
  2. भारत ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 6 रन से जीता था।
  3. अमेरिका ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दी थी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। USA vs IND Match Preview: टी20 विश्व कप 2024 में हर बढ़ते दिन के साथ सुपर-8 में एंट्री की जद्दोजहद गहराती जा रही है। टूर्नामेंट के शुरुआत दस दिनों में सुपर ओवर से लेकर उलटफेर और बड़ी टीमों को छोटी टीम के सामने जीत के लिए पसीना बहाते देखा गया। 11वें दिन भारत और अमेरिका के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।

यूएएस ने जब कनाडा को हराया तो यह एक आम बात लगी, लेकिन जब उन्होंने पाकिस्तान को धूल चटाई तो रातों-रात खबरों में छा गई। टीम का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया भी जीत की राह पर चल पड़ी है। पहले उन्होंने आयरलैंड को मात दी। फिर टी20 वर्ल्ड कप में अपने सबसे कम स्कोर जसप्रीत बुमराह की करिश्माई गेंदबाजी के दम पर जीत लिया।


अमेरिका के इम्पैक्ट खिलाड़ी

कनाडा के खिलाफ एरन जोंस ने अमेरिका की जीत की कहानी लिखी, तो पाकिस्तान के खिलाफ सौरभ नेत्रवलकर के रूप में नया हीरो सामने आया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सुपर ओवर में 19 रन के लक्ष्य का बचाव कर यूएएस को एतिहासिक जीत दिलाई। टीम इंडिया की बात करें तो विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला। जसप्रीत बुमराह ने इसकी कमी खलने नहीं दी।

सूर्यकुमार और बुमराह से रहेगी उम्मीदें

पाकिस्तान को हराकर अमेरिका ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है। अब उनकी नजर भारतीय टीम को शिकस्त देकर सबसे बड़ा उलटफेर करने पर होगी। अगर वह यह कारनामा करनें में कामयाब हो गए तो फिर सुपर-8 में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी। जिस तरह टीम इंडिया का मध्यक्रम पाक के खिलाफ लड़खड़ा गया था। उसका फायदा यूएएस के गेंदबाज उठाने की कोशिश करेंगे। वक्त आ गया है कि भारतीय बल्लेबाज अपने बैट की गूंज पूरी दुनिया को सुनाएं। खासकर सूर्यकुमार यादव को अपने बल्ले का दम दिखाना होगा, क्योंकि उन्हें इस फॉर्मेट का उस्ताद कहां जाता है। ऐसे में अमेरिका के सामने अपने बैट की खामोशी को तोड़ना होगा।

टीम इस प्रकार हैं

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका

मोनांक पटेल (कप्तान), एरन जोंस, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिह, जेसी सिह, मिलिद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

अमेरिका की संभावित प्लेइंग 11

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), ऐंड्रियस गौस, एरन जोंस, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नॉस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका बनाम भारत ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर- ऋषभ पंत

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली, एरन जोंस, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, कोरी एंडरसन, अक्षर पटेल

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर