• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs SA: क्विंटन डिकॉक के बाद गेंदबाजों ने मचाया गदर, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

Australia vs South Africa: इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराया। अफ्रीका ने कंगारू को जीत के लिए 312 ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 11 Oct 2023 07:17:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 10:33:04 PM (IST)
AUS vs SA: क्विंटन डिकॉक के बाद गेंदबाजों ने मचाया गदर, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया
World Cup 2023 AUS vs SA

HighLights

  1. विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दो मैचों में हार।
  2. दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराया।
  3. क्विंटन डिकॉक ने लगातार दो मैचों में दूसरा शतक।

एजेंसी, लखनऊ। World Cup 2023 AUS vs SA: विश्व कप का 10वां मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में अफ्रीका ने कंगारू को 134 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके बाद सबसे मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए। अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

इससे पहले साउथ अफ्रीका के 312 रनों के लक्ष्यों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। मिशेल मार्च 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड वॉर्नर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस सस्ते में आउट हो गए। कंगारू के 5 बल्लेबाज 65 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और मिशेल स्टार्क के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। मिशेल 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्नस भी केशव महाराज की बॉल पर बावुमा को कैच दे बैठे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर समाप्त हो गई।


लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार

इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में उसने श्रीलंका को शिकस्त दी थी। क्विंटन डी कॉक को उनके शतक के लिए मैन ऑफ द मैन चुना गया। यह उनका आखिरी World Cup है।

दबदबे के साथ उतरेगा न्यूजीलैंड, बांग्लादेश को पिछली हार का रहेगा जख्म, देखें हेड टू हेड, ड्रीम 11 और पिच रिपोर्ट

All-round excellence helps South Africa continue their victorious run in the #CWC23 💪#AUSvSA 📝: https://t.co/GS4t9OwQlM pic.twitter.com/lOmGGsHblI

— ICC (@ICC) October 12, 2023

दक्षिण अफ्रीका की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। उनके ओपनर्स ने 19 ओवर में 108 रन ठोक दिए। क्विंटन डी कॉक ने 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। टेम्बा बावुमा 55 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर आए एडन मार्करम ने 56 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर कुछ खास नहीं कर सके।