• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2023: विश्व कप 2023 के ओपनिंग मैच में बने 5 रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही

World Cup 2023 ENG vs NZ: पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 282/9 का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 82 बॉल शेष रहते टार...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 03:09:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 03:18:47 PM (IST)
ICC World Cup 2023: विश्व कप 2023 के ओपनिंग मैच में बने 5 रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही
डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का बदला वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में ले लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में कीवी ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 282/9 का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 82 बॉल शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया। यह विश्व कप इतिहास का 250+ रन का सबसे तेज चेज है। रचिन रविंद्र 123* रन और कॉनवे 152* ने शतक जड़ा।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड बने हैं। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में-

विश्व कप के पहले ओवर में छक्का

इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने पहले ही ओवर में छक्का जडा। 1999 से लेकर अब तक विश्व कप में पहली बार ऐसा हुआ है। जब पहले ही ओवर में सिक्कर लगा है। बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।


विश्व कप में किसी विकेट के लिए उच्च पार्टनरशिप रिकॉर्ड

372 रन- क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, 2015

318 रन- सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (भारत) बनाम श्रीलंका, 1999

282 रन- तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, 2011

273* रन- डेवॉन कॉन्वे और रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, 2023

260 रन- डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, 2015

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज एक हजार वनडे रन पारियों में

डेवॉन कॉन्वे- 22

ग्लेन टर्नर- 24

डेरेल मिचेल- 24

एंड्यू जोनेस- 25

ब्रूस एडगर- 29

जेसी राइडर- 29

विश्व कप में डेब्यू शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज

22 साल, 106 दिन- विराट कोहली, भारत बनाम बांग्लादेश, 2011

23 साल, 301 दिन- एंडी फ्लॉवर, जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका, 1992

23 साल, 321 दिन- रचिन रविंद्र, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 2023

24 साल, 152 दिन- नाथन एस्टल, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 1996

25 साल, 250 दिन- डेविड मिलर, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, 2015

विश्व कप में डेब्यू शतक लगाने वाले उम्रदराज बल्लेबाज

33 साल, 105 दिन- जेरेमी ब्रे, आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, 2007

32 साल, 89 दिन- डेवॉन कॉन्वे, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 2023

32 साल, 61 दिन- डेनिस एमिस, इंग्लैंड बनाम भारत, 1975

29 साल, 32 दिन- क्रेग विशर्ट, जिम्बाब्वे बनाम नामिबिया, 2003