• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs RCB: अजिंक्य रहाणे ने भागते हुए पकड़ी गेंद, फिसलते हुए रचिन को दिया, कुछ ऐसे आउट हुए विराट, वीडियो

IPL 2024 CSK vs RCB: विराट कोहली मैदान पर खतरनाक हो रहे थे। उनकी नजर बड़ी पारी खेलने पर थीं। लेकिन रहाणे की शानदार फील्डिंग के कारण उन्हें पवेलियन सस्...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 10:18:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Mar 2024 11:19:57 PM (IST)
CSK vs RCB: अजिंक्य रहाणे ने भागते हुए पकड़ी गेंद, फिसलते हुए रचिन को दिया, कुछ ऐसे आउट हुए विराट, वीडियो
विराट कोहली लंबी पारी खेल नहीं सके।

HighLights

  1. विराट कोहली की वापसी यादगार नहीं रही।
  2. विराट 21 रन बनाकर आउट हुए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का आगाज शुक्रवार से हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मैच खेला गया। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुस्तफिजुर रहमान ने अपने पहले ही ओवर में फाफ डु प्लेसिस (35 रन) और रजत पाटीदार (0) को आउट किया। ग्लेन मैक्सवेल (0) के आउट होने के बाद विराट कोहली और कैमरून ग्रीन ने टीम को संभाला।

अजिंक्य रहाणे की शानदार फील्डिंग

अजिंक्य रहाणे ने फील्डिंग में कमाल कर दिखाया। विराट कोहली मैदान पर खतरनाक हो रहे थे। उनकी नजर बड़ी पारी खेलने पर थीं। लेकिन रहाणे की शानदार फील्डिंग के कारण उन्हें पवेलियन सस्ते में लौटना पड़ा। विराट कोहली ने मुस्तफिजुर की बॉल पर डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेला। वहां रहाणे फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने भागते हुए स्टाइड करके बॉल को पकड़ लिया, लेकिन फिसलते हुए बाउंड्री लाइन की तरफ जा रहे थे। ऐसे में अजिंक्य ने तुरंत रचिन रविंद्र की पास बॉल फेंक दी। विराट 21 रन बनाकर आउट हो गए।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
फाफ डु प्लेसिस 35 मुस्ताफिजुर रहमान 1-41
रजत पाटीदार 0 मुस्ताफिजुर रहमान 2-41
ग्लेन मैक्सवेल 0 दीपक चाहर 3-42
विराट कोहली 21 मुस्ताफिजुर रहमान 4-77
कैमरन ग्रीन 18 मुस्ताफिजुर रहमान 5-78
अनुज रावत 48 रनआउट 6-173

Brilliant relay catch 👌

Timber strike 🎯

Mustafizur Rahman is making merry & so are @ChennaiIPL 🙌

Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to watch the match LIVE

Follow the match ▶️ https://t.co/4j6FaLF15Y #TATAIPL | #CSKvRCB | @ChennaiIPL | @ajinkyarahane88 pic.twitter.com/0GKADcZleM

— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2024