
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli 12,000 runs in T20: आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ एमएस धोनी और विराट कोहली की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो गई है। विराट बेटे के जन्म के कारण मैदार से दूर थे। आईपीएल शुरु होने से पहले विराट कोहली लंदन से भारत लौटे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में IPL 2024 का पहला मैच खेला। उन्होंने मैदान पर उतरते ही कमाल कर दिया।
विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 360वीं पारी में यह कारनामा किया है। विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
क्रिस गेल- 14,562
शोएब मालिक- 13,360
कीरोन पोलार्ड- 12,900
एलेक्स हेल्स- 12,319
डेविड वॉर्नर- 12,065
विराट कोहली- 12000*
एरोन फिंच- 11,458
रोहित शर्मा- 11,156
जोस बटलर- 11,146
विराट कोहली टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर हैं। सबसे तेज 12,000 रन बनाने के मामले में विराट दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक हजार रन भी पूरे हो गए। इसके अलावा विराट के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन हैं।