• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले साल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा! इंग्लैंड के दिग्गज ने किया बड़ा दावा

माइकल वॉन को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स रोहित की टीम हो सकती है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट पर यह बात कहीं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 05:05:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 05:05:27 PM (IST)
अगले साल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा! इंग्लैंड के दिग्गज ने किया बड़ा दावा
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma, IPL CSK Captain: पूर्व इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि रोहित शर्मा अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। हिटमैन को मुंबई इंडियंस के कप्तानी से हटाने के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनकी जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई की कप्तानी सौंपी गई है। पंड्या को कप्तान बनाने से क्रिकेट फैंस खुश नहीं है। इस सीजन में हार्दिक जब भी मैदान में होते हैं दर्शक जमकर हूटिंग करते हैं।

माइकल वॉन ने कहा

अफवाह हैं कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 की ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस रिलीज कर देगी। माइकल वॉन को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स रोहित की टीम हो सकती है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट पर यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि क्या (रोहित शर्मा) सीएसके जाएंगे। एमएस धोनी को रिप्लेस करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ इस साल कप्तानी कर रहे हैं और अगले साल हो सकता है रोहित शर्मा इस पर पद पर हों। मैं उन्हें सुपर किंग्स में देखता हूं।


चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी है। हालांकि पॉडकास्ट के होस्ट ने कहा कि रोहित शर्मा का सीएसके में जाना एमआई फैंस के दिल तोड़ने वाला होगा। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मुंबई इंडियंस फैंस के लिए बहुत बुरा होगा। मुझे उनके सनराइजर्स हैदराबाद जाने में दिक्कत नहीं है। वह डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेल चुके हैं।'

माइकल ने हार्दिक पंड्या का समर्थन किया

माइकल वॉन ने हार्दिक पंड्या का सपोर्ट किया। उन्होंने सुझाव दिया कि रोहित शर्मा को कप्तान होना चाहिए था। हार्दिक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। यह उनकी गलती नहीं। उन्हें वह काम दिया गया जो हर भारती क्रिकेटर करना चाहते है। मुंबई इंडियंस के कुछ साल मुश्किल रहे हैं। मुझे लगता है कि तरीका सही नहीं था। रोहित शर्मा को अगले साल या दो साल के लिए पंड्या को ध्यान में रखते हुए मुंबई के कप्तान के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए था।