
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Rohit Sharma 200 Matches: रोहित शर्मा के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का 8वां मैच खास बना। हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए 200वां मुकाबला खेलने मैदान में उतरे। रोहित MI के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस मौके को फ्रेंचाइजी ने बेहद खास बनाया।
मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को 200वें मैच पर जर्सी गिफ्ट की। सचिन ने टीम हडल में रहित को प्रोत्साहित किया। उन्हें एक जर्सी भेंट की। मास्टर ब्लास्टर के मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को शानदार करियर के लिए बधाई दी।
रोहित शर्मा ने मुस्कुराकर सचिन तेंदुलकर से जर्सी ली। इस मौके पर पूरी टीम को धन्याद दिया। रोहित और सचिन ने इसके बाद जर्सी के साथ फोटो क्लिक करवाई। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रोहित शर्मा IPL में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। रोहित ने आईपीएल के 14 विभिन्न सीजन में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। वो मुंबई इंडियंस के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस को 2011 में रोहित शर्मा ने 9.2 करोड़ में शामिल किया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। हिटमैन ने बतौर कप्तान टीम को 87 मैच जिताए है।
A special moment to mark a landmark occasion 😃
Rohit Sharma is presented with a special commemorative jersey by none other than the legendary Sachin Tendulkar on the occasion of his 200th IPL Match for @mipaltan 👏👏#TATAIPL | #SRHvMI | @ImRo45 | @sachin_rt pic.twitter.com/iFEH8Puvr7
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2024