• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Points Table: राजस्थान की हार से आरसीबी और मुंबई की राह आसान, जानिए प्लेऑफ का समीकरण

IPL Points Table: गुजरात 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। अब दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 06 May 2023 11:19:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 May 2023 11:19:57 AM (IST)
IPL 2023 Points Table: राजस्थान की हार से आरसीबी और मुंबई की राह आसान, जानिए प्लेऑफ का समीकरण
IPL Points Table: गुजरात 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। अब दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

IPL 2023 Points Table: आईपीएल-16 के 48वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया। यह गुजरात की मौजूदा सीजन में सातवीं जीत है। वहीं, राजस्थान की हार ने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा मुंबई इंडियंस के पास भी टॉप 4 में जगह बनाने का मौका है। गुजरात टाइटंस 10 मैचों में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। अब दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के भी 11 अंक है, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण तीसरे पायदान पर है। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। टीम को पिछले मैचों में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के भी 10-10 अंक है। हालांकि इन दोनों टीमों का नेट रन रेट राजस्थान के मुकाबले कम है।


चेन्नई के पास भी मौका

शनिवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यदि मुंबई इस मैच को जीत लेती है तो उसके पास टॉप 3 में एंट्री करने का मौका है। अगर सीएसके मुंबई को हरा देती है तो उसके 13 अंक हो जाएगा। इससे चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत की दरकार होगी। इसी तरह आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। अगर बैंगलोर दिल्ली को हरा देती है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे। टीम का नेट रन रेट मुंबई से अच्छा है। इसलिए वह सीधे टॉप 4 में जा सकती है।

गुजरात की चेज करते हुए 13वीं जीत

आईपीएल के 48वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मैदान पर हार सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। कप्तान संजू सैमसन (30) ने सबसे बड़ी पारी खेली। जवाब में गुजरात ने 37 गेंद बाकी रहते एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साहा (41*) और गिल (36) ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। गुजरात की लक्ष्य का पीछा करते हुए 13वीं जीत है।