• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल का एतिहासिक मैच, रनों के पहाड़ से दबी मुंबई इंडियंस, सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीती सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2024 SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में पहली जीत हासिल की। टीम ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया। हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:09:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 11:47:00 PM (IST)
IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल का एतिहासिक मैच, रनों के पहाड़ से दबी मुंबई इंडियंस, सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीती सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से हराया।

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया।
  2. हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
  3. मुंबई इंडियंस 246 रन ही बना सकी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में इतिहास रच दिया। इस टीम ने बुधवार को लीग का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम किया। हैदराबाद ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रनों से शिकस्त दी।

मुंबई के सामने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा 278 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। साथ ही लगातार दूसरा मैच गंवा दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए। जबकि हार्दिक पंड्या 24 और टिम डेविड 42* ने आखिरी में टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ी करने की कोशिश की, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद के खाते में 1 विकेट आया।


सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की। 3 विकेट खोकर 277 ठोक डाले। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ बेंगलुरु का पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन का रिकॉर्ड टूट गया।

मुंबई इंडियंस की पारी का स्कोरकार्ड (246/5)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
ईशान किशन 34 शाहबाज अहमद

1-56

रोहित शर्मा 26 पैट कमिंस 2-66
नमन धीर 30 जयदेव उनादकट 3-150
तिलक वर्मा 64 पैट कमिंस 4-182
हार्दिक पंड्या 24 जयदेव उनादकट 5-244

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर- नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।

इम्पैक्ट प्लेयर- डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा।

लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें