• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को मिला नया कप्तान, हार्दिक पंड्या की जगह शुभमन गिल को मिली कमान

Shubman Gill GT Captain: गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान होंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 27 Nov 2023 01:36:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Nov 2023 01:57:02 PM (IST)
IPL 2024: गुजरात टाइटंस को मिला नया कप्तान, हार्दिक पंड्या की जगह शुभमन गिल को मिली कमान
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के नए कप्तान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill GT Captain: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले एक बड़ा खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान होंगे। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में वापस चले गए हैं। जिसके बाद GT ने बड़ा फैसला लिया है।

गुजरात टाइटंस से पहले केकेआर का हिस्सा थे शुभमन

शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ में टीम में शामिल किया था। इससे पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हार्दिक को ऑक्शन में GT से 15 करोड़ रुपये मिले थे। वे इसी प्राइस पर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने है।


हार्दिक की कप्तानी में दो बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस

गुजरात IPL की नई फ्रेंचाइज है। उसने लगातार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में फाइनल खेले हैं। 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक ने कहा

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि शुभमन गिल ने पिछले दो साल के खेल में काफी प्रगति की है। हमने उन्हें बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक लीडर के रूप में परिपक्व होते देखा है। उन्होंने मैदान पर गुजरात को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की। उनकी मैच्योरिटी और कौशल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट है। हम शुभमन गिल की नई यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

आईपीएल 2023 में तीन शतक जड़े थे

आईपीएल 2023 के टूर्नामेंट में शुभमन गिल 890 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। जिसमें तीन सेंचुरी शामिल थी। वह पिछले पांच सालों में आईपीएल में शीर्ष रन बनाने वालों की लिस्ट में शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बाद 5वें स्थान पर है।

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के मजबूत लाइन-अप का नेतृत्व करेंगे। जिसमें केन विलियमसन, राशिद खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं।