Dilshan Madushanka: वनडे विश्व कप में झटके थे 20 विकेट, अब Mumbai Indians के लिए खेलेगा ये तेज गेंदबाज
Dilshan Madushanka:श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका को MI को करोड़पति बना दिया। अब मदुशंका जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी में कहर बरपाएंगे। ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 06:43:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Dec 2023 06:43:52 PM (IST)
दिलशान मदुशंका (फाइल फोटो)खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Auction 2024, Dilshan Madushanka: आईपीएल 2024 के नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया पर जमकर पैसे खर्च किए। मुंबई इंडियंस ने चुनिंदा खिलाड़ियों पर ही दांव लगाया। विश्व कप 2023 के दौरान अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका को MI को करोड़पति बना दिया। अब मदुशंका जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी में कहर बरपाएंगे।
विश्व कप 2023 में झटके 20 विकेट
दिलशान मदुशंका ने वनडे विश्व कप 2023 के 9 मैचों में 20 विकेट लिए थे। जिसमें टीम इंडिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल शामिल है। उन्होंने शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट किया था। इस कारण ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया।
दिलशान मदुशंका का सफर
23 वर्षीय दिलशान मदुशंका का जन्म श्रीलंका के हंबनटोटा में हुआ। उनके पिता सुजीत कृष्णथा मछली पकड़ने का काम करते थे। आर्थिक चुनौतियों को पार कर उन्होंने अंडर-19 टीम में जगह बनाई। फिर लंका प्रीमियर लीग में अपनी गेंदबाजी से आग उगली। मदुशंका को श्रीलंका की तेज गेंदबाजी का भविष्य माना जा रहा है। उन्होंने 15 वनडे मैचों में 31 विकेट और 11 टी20 मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं।
दिलशान मदुशंका पर बोली ऐसे लगी
दिलशान मदुशंका का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उनका नाम सामने आने के बाद लखनऊ सुपर जांयट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग चली। आखिरी में मुंबई ने बाजी मारी। उन्हें चार करोड़ साठ लाख के साथ टीम में शामिल किया।