• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Final Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने बैटिंग चुनकर की गलती! समझिए कैसे पैट कमिंस का फैसला केकेआर को देगा फायदा

KKR vs SRH Final: आईपीएल फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। क्वालीफायर-2 मे...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 26 May 2024 07:44:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 May 2024 07:57:49 PM (IST)
IPL Final Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने बैटिंग चुनकर की गलती! समझिए कैसे पैट कमिंस का फैसला केकेआर को देगा फायदा
पैट कमिंस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल-17 का फाइनल
  2. सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस।
  3. पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Final Match: आईपीएल-17 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स ने आखिरी बार 2016 में खिताब जीता था। केकेआर अंतिम बार 2014 में चैंपियन बनी थी। दोनों ही टीमें चैंपियन बनना चाहेगी। इस सत्र में दोनों लय में चल रही है। कोलकाता जहां प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष पर थी। वहीं, सनराइजर्स दूसरे स्थान पर रही। फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

क्या पैट कमिंस का फैसला गलत साबित होगा?

आईपीएल फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। क्वालीफायर-2 में भी SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। हालांकि उनका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। अगर इस मैच में दूसरी पारी में ओस आई तो बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। जिसका पूरा फायदा कोलकाता के बल्लेबाज उठाएंगे।


पैट को ओस की उम्मीद नहीं

पैट कमिंस ने पहले बैटिंग करने के फैसले पर कहा, 'उन्हें लगता है कि ओस नहीं आएगी।' वहीं, कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह पहले बॉलिंग करना चाहते थे। दोनों टीमों के कप्तानों की सोच अलग थी। यह मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है।

आईपीएल फाइनल 2024 में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी- उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट खिलाड़ी- अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।