• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK New Captain IPL 2024: एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई आईपीएल 2024 की कमान

CSK New Captain Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 04:11:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Mar 2024 04:21:23 PM (IST)
CSK New Captain IPL 2024: एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई आईपीएल 2024 की कमान
CSK ने ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया नया कप्तान।

HighLights

  1. एमएस घोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी।
  2. सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। CSK New Captain Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल 2024 के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान कप्तानों में एमएस धोनी नहीं थे। सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ थे।

ऋतुराज गायकवाड़ बने सीएसके के कप्तान

ऐसे में कुछ देर बाद आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एलान कर दिया कि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। धोनी शुरुआत से ही सरप्राइज देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में लीग से एक दिन पहले माही ने सभी फैंस को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल है। ऐसे में सीएसके को किसी युवा को टीम की कमान सौंपनी थी। आखिरी में मुहर ऋतुराज गायकवाड़ पर लगी।


𝐈𝐭'𝐬 𝐒𝐡𝐨𝐰𝐓𝐢𝐦𝐞!

The #TATAIPL is here and WE are ready to ROCK & ROLL 🎉🥳🥁

Presenting the 9 captains with PBKS being represented by vice-captain Jitesh Sharma. pic.twitter.com/v3fyo95cWI

— IndianPremierLeague (@IPL) March 21, 2024

2022 में रवींद्र जडेजा बने थे कप्तान

साल 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन जडेजा दबाव झेल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम लगातार हार रही थी। ऐसे में सीजन के बीच में सीएसके ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया। एमएस धोनी ने फिर से कप्तानी का जिम्मा संभाला है। पिछले सीजन में माही कप्तान थे और टीम 5वीं बार चैंपियन बनी।

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार खिताब जीता

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन IPL खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पिछले सीजन में फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

Presenting @ChennaiIPL's Captain - @Ruutu1331 🙌🙌#TATAIPL pic.twitter.com/vt77cWXyBI

— IndianPremierLeague (@IPL) March 21, 2024

ऋतुराड गायकवाड़ का आईपीएल करियर

ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 52 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इनमें 135.2 की स्ट्राइक रेट से 1,797 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। गायकवाड़ 2019 में सीएसके का हिस्सा बने थे। तब उन्हें नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। फिर 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 6 करोड़ में रिटेन किया था।