• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

पैरा एशियाई खेल : इंदौर के जयेश बने भारतीय टेबल टेनिस टीम के ‘आचार्य’, दूसरी बार मिली प्रशिक्षक की जिम्मेदारी

एशियाई पैरा खेलों के तहत टेबल टेनिस स्पर्धा 16 से 24 अक्टूबर तक खेली जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 02:11:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 02:27:23 PM (IST)
पैरा एशियाई खेल : इंदौर के जयेश बने भारतीय टेबल टेनिस टीम के ‘आचार्य’, दूसरी बार मिली प्रशिक्षक की जिम्मेदारी
जयेश आचार्य। - फाइल फोटो

HighLights

  1. जयेश आचार्य पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं
  2. फिनलैंड, थाइलैंड, इटली, स्पेन, दुबई में भारतीय पैरा टीम के कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं
  3. फिनलैंड में टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 16 पदक जीते थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश आचार्य को जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेलों के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम के प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह लगातार दूसरी बार है जब एशियाई पैरा खेलों के लिए राष्ट्रीय टीम को मार्गदर्शन देने के लिए किसी इंदौरी चेहरे पर भरोसा जताया गया है।

पिछली बार चीन में संपन्न इस आयोजन में भारतीय कोच की भूमिका इंदौर के ही प्रमोद गंगराड़े ने संभाली थी। पैरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी और महासचिव प्रमोद गंगराड़े ने बताया कि जापान के शहर आयाची निगोया में एशियाई पैरा गेम्स आयोजित हो रहे हैं। एशियाई पैरा खेलों के तहत टेबल टेनिस स्पर्धा 16 से 24 अक्टूबर तक खेली जाएगी।


भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी इंदौर के जयेश आचार्य को सौंपी गई है। भारत के 19 सदस्य दल में ओलिंपिक पदक विजेता भाविना पटेल, सोनल पटेल, रवि बेबी सहाना, एकता भयान, सविता अजनकट्टी, प्राची पांडे जैसे नाम शामिल हैं जबकि पुरुष दल में संदीप डांगी, जेडी मदान, शुभम वाधवा और दत्ता प्रसाद चौगुले भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पहले भी कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं

उल्लेखनीय है कि इंदौर के जयेश आचार्य पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। जयेश इससे पहले चीन, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान, फिनलैंड, थाइलैंड, इटली, स्पेन, दुबई में भारतीय पैरा टीम के कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

फिनलैंड में वर्ल्ड पैरा रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 16 पदक जीते थे। वहीं चीन में एशियन चैंपियनशिप में भारत ने चार पदक जीते थे। दुबई में संपन्न यूथ एशियन चैंपियनशिप में जयेश के मार्गदर्शन में खेलते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते थे।

यह भी पढ़ें- एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 10 पदक जीते, भोपाल में की थी तैयारी