
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जापान के नागोया में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में सीहोर के खिलाड़ी कपिल परमार ने जूडो में कांस्य पदक जीता है। सोमवार को पुरुष जे-1 के 70 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में उन्होंने इंडोनेशिया के राफली अहनाफ शिदकी को महज 1.9 मिनट में शिकस्त दी।
कपिल की ऐतिहासिक जीत के बाद सिहोर में मुर्दी स्थित उनके घर में जश्न का माहौल है। उनकी मां धनकुंवरबाई ने कहा कि दूसरों के यहां मजदूरी की, खेतों में सोयाबीन काटी और कंडे (उपले) थाप-थापकर बेटे को पाला-पोसा। आज बेटे की इस सफलता पर बहुत गर्व है।
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग, MP में 22 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
नईदुनिया से फोन पर बातचीत में कपिल ने कहा कि वह स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से आए थे, लेकिन कांस्य मिला। इसके लिए वह आभारी हैं। इस बार 70 किग्रा वर्ग में खेला था, जबकि पहले 60 में खेलता था। अगली बार 70 किग्रा वर्ग में ही गोल्ड लाऊंगा।
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग, MP में 22 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी