• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हे भगवान! अब फोन चलाना भी हुआ महंगा, Jio के बाद Airtel ने बढ़ाए दाम, देखिए नया टैरिफ

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए टैरिफ की घोषणा की है। नई कीमतें 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगी। इसके बाद आपको फोन का रिचार...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:37:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jun 2024 01:09:30 PM (IST)
हे भगवान! अब फोन चलाना भी हुआ महंगा, Jio के बाद Airtel ने बढ़ाए दाम, देखिए नया टैरिफ
एयरटेल ने भी बढ़ा हुआ नया टैरिफ जारी कर दिया है। इससे लोगों की जेब ज्यादा ढीली होगी।- प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. एयरटेल ने अपने टॉप-अप प्‍लान महंगे कर दिए हैं।
  2. एयरटेल ने टैरिफ में 10-21% तक की बढ़ोतरी की।
  3. 399 वाला पोस्टपेड प्लान अब 449 में मिलेगा।

एजेंसी, नई दिल्ली। Airtel Revised Mobile Tariffs: रिलायंस जियो के बाद अब एयरटेल ने ग्राहकों को झटका दिया है। भारती एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। हाल ही में एयरटेल ने संशोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की। अब एयरटेल यूजर्स को ज्यादा कीमत चुकाकर रिचार्ज प्लान खरीदना होगा। प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ में यह बढ़ोतरी की गई है।

भारती हेक्साकॉम लिमिटेड सर्कल सहित सभी सर्कल पर ये कीमतें लागू हैं। सभी एयरटेल प्लान के लिए नए टैरिफ 3 जुलाई, 2024 से http://airtel.in पर उपलब्ध होंगे।

एयरटेल ने संशोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की। ये कीमतें भारती हेक्साकॉम लिमिटेड सर्किल सहित सभी सर्कलों पर लागू होती हैं। सभी एयरटेल प्लान के लिए नए टैरिफ 3 जुलाई, 2024 से https://t.co/vINMgC0mnN पर उपलब्ध होंगे। pic.twitter.com/LyprLxF2GE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024

प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में हुई बढ़ोतरी


एयरटेल ने टैरिफ में 10-21 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नए प्लान के मुताबिक, 179 रुपये वाला प्लान अब 199 रुपये में मिलेगा। प्रीपेड टैरिफ में प्रतिदिन औसतन 70 पैसे से कम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पोस्टपेड प्लान में भी 10-20% की बढ़ोतरी हुई है। अब 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 449 रुपये में मिलेगा। ये सभी 3 जुलाई से लागू होंगे। जानकारी मिल रही है कि वोडाफोन-आइडिया भी जल्द ही रिचार्ज प्लान महंगा कर सकता है। एयरटेल प्लान के लिए नए टैरिफ कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

जियो ने भी महंगे किए प्लान

आपको बता दें कि गुरुवार को ही रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे। बुधवार को कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर की थी। जियो ने कहा था कि रिचार्ज प्लान 15 से 25 फीसदी महंगे होंगे। रिलायंस जियो के ये नए प्लान भी 3 जुलाई से लागू होंगे।

कंपनी ने मंथली और ऐनुअली दोनों रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। 155 रुपये के मौजूदा मंथली प्लान को अपग्रेड करके 189 रुपये कर दिया है। इसके अलावा अन्य कैटेगरी के रिचार्ज भी महंगे हो गए हैं। दो महीने की वैलिडिटी वाले 470 रुपये वाले प्लान के लिए अब ग्राहकों को 579 रुपये चुकाने होंगे।