• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Tips and Tricks: बारिश में यह छोटी सी गलती साफ कर देगी फोन का पूरा डाटा, रखें ये सावधानियां

कई बार बारिश के मौसम में आपका फोन भीग जाता है, जिससे यह बंद होने की कगार पर पहुंच जाता है। कई मामलों में तो यह ठीक भी नहीं होता। इससे मोबाइल यूजर को न...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 07:00:02 AM (IST)
Monsoon Tips and Tricks: बारिश में यह छोटी सी गलती साफ कर देगी फोन का पूरा डाटा, रखें ये सावधानियां
बारिश में फोन भीगने से अक्‍सर बंद हो जाता है।

HighLights

  1. भीगने से खराब हो सकते हैं स्मार्ट फोन
  2. सुखाने के लिए हेयर ड्रायर न करें यूज
  3. सिलिकॉन कवर करना चाहिए उपयोग

Monsoon Tips and Tricks टेक डेस्‍क, इंदौर। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है कई लोगों को यह मौसम काफी पसंद होता है और इस मौसम में लोग भीगना काफी पसंद करते हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के लिहाज से यह मौसम काफी सेंसिटिव भी माना जाता है। ऐसे में इस मौसम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का काफी ध्यान रखना चाहिए।

कई बार बारिश में आपका फोन गीला हो जाता है, जिससे यह बंद होने की स्थिति में पहुंच जाता है और रिपेयरिंग के बाद भी ऑन नहीं होता। ऐसी स्थिति में आप आपके डेटा से भी हाथ धो बैठते हैं, यहां आपको बताते हैं बारिश के मौसम में आपको अपने स्मार्टफोन का किस तरह ध्यान रखना चाहिए।


गीली सतह से दूर रखें

कई बार लोग अपने स्‍मार्टफोन को गिली सतह के पास रख देते हैं, जिससे पानी के संपर्क में आने से स्मार्टफोन खराब हो जाता है और कुछ मामलों में तो इसके सुधरने के चांस भी ना के बराबर होते हैं।

naidunia_image

वाटरप्रूफ बैग का लें सहारा

बारिश के मौसम में आप वाटरप्रूफ बैग का भी सहारा ले सकते हैं। इससे आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहता है और इसमें पानी जाने का खतरा भी नहीं होता।

फोन भीग जाए तो क्या करें

यदि आपका फोन गलती से भीग जाता है तो उसे सुखाने के लिए सिलिकॉन कवर का उपयोग किया जा सकता है। भीगने के तुरंत बाद स्मार्टफोन को चार्ज नहीं करना चाहिए और सबसे पहले चार्जिंग पोर्ट को साफ करना चाहिए। फोन सूखने के लिए आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।