• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Fraud: एक वीडियो कॉल साफ कर देगा आपकी जिंदगी भर की कमाई, भारी नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलती टेक्‍नोलॉजी के साथ साइबर फ्रॉड के तरीके भी बदल रहे हैं। साइबर ठग एआई की मदद से डीपफेक वीडियो कॉल करके भी ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हा...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 07:04:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 07:04:15 AM (IST)
Cyber Fraud: एक वीडियो कॉल साफ कर देगा आपकी जिंदगी भर की कमाई, भारी नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
डीपफेक चेहरा बनाकर की जाती है साइबर ठगी

HighLights

  1. वीडियो कॉल के जरिए हो रही साइबरी ठगी
  2. पर्सनल डाटा चुराने का प्रयास करते हैं ठग
  3. ब्‍लैकमेल करके भी की जाती है लोगों से ठगी

Cyber Fraud टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग फर्जी एसएमएस और लिंक भेजकर भी ठगी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। इसके शिकार होकर लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

इसके साथ ही अब साइबर ठग लोगों को वीडियो कॉल के माध्यम से भी ठग रहे हैं। इसके जरिए या तो लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे जाते हैं, या पर्सनल जानकारी चुरा ली जाती है। इस तरह की ठगी से कैसे बचा जा सकता है, आपको यहां बताते हैं।


naidunia_image

कैसे वीडियो कॉल से होती है ठगी?

दरअसल, वीडियो कॉल स्कैम साइबर ठगी का एक नया तरीका है। पहले एआई की मदद से डीपफेक चेहरा क्रिएट किया जाता है, ये चेहरा जिस व्यक्ति को कॉल किया जा रहा उसके किसी रिश्तेदार का हो सकता है। इसके बाद वीडियो कॉल कर रिश्‍तेदार के किडनैप होने का डर दिखाकर ठगी की जाती है।

इसके अलावा न्यूड कंटेंट क्रिएट कर भी वीडियो कॉल किया जाता है और वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर बाद में उस व्यक्ति को ब्लैकमेल किया जाता है। इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं।

वीडियो कॉल आने पर क्या करें

संदिग्ध लगे तो न उठाएं फोन

यदि आपके पास अननोन नंबर से वीडियो कॉल आता है और आपको संबंधित नंबर संदिग्ध लगता है, तो वीडियो कॉल कभी ना उठाएं और इसे तुरंत ब्लॉक करें।

पर्सनल जानकारी न दें

यदि आपके पास कोई वीडियो कॉल आया है और बार-बार आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगी जा रही है, तो इसे कभी भी साझा न करें। इसका गलत इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है।

naidunia_image

रिपोर्ट और ब्लॉक करें

वीडियो कॉल के दौरान आपको जरा भी शक होता है, तो तुरंत वीडियो कॉल कट करें और नंबर को रिपोर्ट और ब्‍लॉक करें। अगर बावजूद इसके आपको अलग-अलग नंबर से कॉल आते हैं, तो आप इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज करवा सकते हैं।

डीपफेक पहचाने

वीडियो कॉल के दौरान आपको शक होता है कि वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है तो आप सामने वाले व्यक्ति की आंखों में देखें। आंखों के मूवमेंट से काफी हद तक डीपफेक की पहचान की जा सकती है।